Rajsathan PTI Fraud: राजस्थान में 129 PTI शिक्षक बर्खास्त, नकली डिग्री के जरिए हासिल की थी नौकरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने वाली 129 PTI को बर्खास्त कर दिया। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल करने वालों में धौलपुर जिले में 12 पीटीआई शिक्षक शामिल हैं। ये शिक्षक लगभग 16 महीन से नौकरी कर रहे थे। 

nn

2022 में 5546 पदों पर निकली थी भर्ती

nn

साल 2022 में 5546 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 12वीं तक की पढ़ाई और शारीरिक शिक्षा में प्रमाण पत्र या डिप्लोमा की जरूरत थी। PTI भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की डिग्री और अन्य डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन  किया गया जिसमें कई डॉक्यूमेंट नकली पाए गए।

nn

 सिलेक्टिड 321 अभ्यर्थियों के दस्तावेज में विसंगतियां पाई गईं। जांच में पाया गया कि कई ऐसे लोगों को भी यह नौकरी मिली जिन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई की थी। 244 अभ्यर्थियों ने नकली डिग्री और डॉक्यूमेंट के जरिए नियुक्ति हासिल की थी।  

nn

nशिक्षा विभाग में  मचा हंगामा
nमामले का खुलासा हुआ तो शिक्षा विभाग में खलबली मच गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्शो देवी की ओर से 14 जनवरी को फर्जीवाली करने वाले शिक्षाकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था।

nn

 जयपुर स्तर पर गठित कमेटी की रिपोर्ट में गंभीर फर्जीवाड़ा साबित होने पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों की जांच की गई। इसमें धौलपुर के भी 12 शिक्षक शामिल थे।  

nn

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!