IAS Success Story: कहानी दृढ़ संकल्प की, 3 बार फेल होने के बाद नहीं मानी हार और बन गई IAS अफसर

हर साल यूपीएससी की परीक्षा में लाखों युवा बैठते हैं। लेकिन सफल सिर्फ वही हो पाते हैं जो अपने लक्ष्य पर अडिग रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही आईएएस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा पास की।
nn
कहानी दृढ़ संकल्प की

nn
इस परीक्षा में सिर्फ कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। जहां कुछ लोग किसी कारण से हार मान लेते हैं लेकिन कई लोग अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से मिसाल कायम करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं।
n
nयहां से की है पढ़ाई
nn
IAS अधिकारी अर्पिता थुबे महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। छोटी उम्र से ही उनका अकेडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

nn
2019 में पहली बाद दिया UPSC
nअर्पिता ने साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पहली बार दी थी। इस बार प्री एग्जाम भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जो एक बहुत बड़ा झटका था।
nn
n2020 में आई 383 रैंक
nn
हार मानने के बजाय, उन्होंने इसे सीखने के अनुभव के रूप में लिया। 2020 में, वह और मजबूत होकर वापस आईं, और उसकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने 383वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हो गई।
nn
टारगेट सेट था
nn
हालांकि, उसकी असली ख्वाहिश भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होना था। अर्पिता ने 2021 में फिर से यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन अपने लक्ष्य से चूक गईं।
nn
nअडिग रहा संकल्प
nअसफलता मिलने के बावजूद भी उनका संकल्प अडिग रहा। अपने चौथे और लास्ट अटेंप्ट में अर्पिता ने अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करने के लिए आईपीएस की ड्यूटी से ब्रेक लिया।












