Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में बारिश की बौछारों ने लगाया गर्मी पर ब्रेक, देखिए दिल्ली के मौसम का लैटस्ट अपडेट

दिल्ली के मौसम ने पलटी मार ली है। दिल्ली NCR के इलाकों में आज सुरजदेवता बादलों के पीछे छिपे हैं। आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। आइए जानते हैं आज का मौसम अपडेट।

Delhi NCR Weather: दिल्ली के मौसम ने पलटी मार ली है। दिल्ली NCR के इलाकों में आज सुरजदेवता बादलों के पीछे छिपे हैं। आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। आइए जानते हैं आज का मौसम अपडेट।

सोमवार को मौसम ने भीषण गर्मी के बीच कुछ राहत प्रदान की थी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में करीब दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर के समय उमस और हल्की धूप ने लोगों को परेशान किया, लेकिन सोमवार को चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप से थोड़ी राहत मिली।

बारिश की शुरुआत सुबह के साथ हो भी चुकी है। गुरुग्राम और रेवाड़ी में भी हल्की बारिश शुरू हो गई है। इससे लोगों को जून के दूसरे सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। 17, 19 और 20 जून को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम और सुहावना हो सकता है। वहीं, 18 जून को आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!