Haryana Weather: सावधान, आज हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए क्या आपके जिले में आज बरसेंगे बदरा?

Mousam Update: रियाणा में इस सप्ताह मौसम ने करवट ली है। रविवार रात और सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हिसार, झज्जर, पानीपत, और रोहतक जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

Haryana Weather: हरियाणा में इस सप्ताह मौसम ने करवट ली है। रविवार रात और सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हिसार, झज्जर, पानीपत, और रोहतक जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

16 जिलों में बारिश

आज 17 जून मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। जिलों में बारिश के बाद 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

आज बारिश वाले जिलों की बात करे तो आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हरियाणा में मानसून की एंट्री

बात करें हरियाणा में मानसून की एंट्री की तो जून के अंत तक हरियाणा में भी मानसून आने की उम्मीद है। राज्य में सोमवार को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में तापमान अब 40 डिग्री से गिरकर 35.2 डिग्री पर आ गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!