Rain Alert: सावधान! अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश का 'नाउकास्ट' अलर्ट; जानें मौसम विभाग और HAU की किसानों को सलाह

Rain Alert : हरियाणा में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 17 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘तात्कालिक पूर्वानुमान’ (Nowcast) जारी करते हुए विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ मध्यम (Rain Alert) बारिश की संभावना जताई है।

इन 17 जिलों में (Rain Alert) यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है:

  • उत्तरी और मध्य हरियाणा: अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत और रोहतक।

  • दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी हरियाणा: गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह।

ताजा नाउकास्ट (सुबह 08:07 बजे जारी): नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में अगले कुछ घंटों के भीतर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसे बादल, पश्चिम को अभी इंतजार : Rain Alert

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की गई बारिश के आंकड़े बताते हैं कि मानसून इस समय उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ज्यादा मेहरबान है:

  • यमुनानगर: 11.0 मिमी (प्रदेश में सबसे ज्यादा)

  • सोनीपत: 6.5 मिमी

  • महेंद्रगढ़: 6.0 मिमी

  • गुरुग्राम: 5.0 मिमी

पश्चिमी जिलों का हाल: इसके विपरीत, पश्चिमी हरियाणा के जिलों जैसे सिरसा और फतेहाबाद में फिलहाल मानसून की रफ्तार सुस्त बनी हुई है, जिससे वहां के अधिकांश हिस्से अभी सूखे हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 6 जुलाई से मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश में एक समान रूप से सक्रिय हो जाएगा और सभी जिलों को अच्छी तरह भिगोएगा।

Rain Alert : HAU और मौसम विभाग की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी

यह मानसूनी बारिश जहां आम जनता को उमस और भीषण गर्मी से राहत दे रही है, वहीं खरीफ की फसलों के लिए इसे अमृत माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने किसानों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

  • खेती के कार्यों का प्रबंधन: किसान भाई सिंचाई, खाद डालने और कीटनाशकों के छिड़काव जैसे जरूरी काम मौसम के ताजा पूर्वानुमान को देखकर ही करें। तेज हवा और बारिश के दौरान छिड़काव करने से बचें।

  • धान की रोपाई: यह समय धान की रोपाई के लिए बेहद अनुकूल है, इस बारिश से किसानों को काफी मदद मिलेगी।

  • जलभराव से बचाव: धान की नर्सरी (पनीरी) और कपास (नरमा) की फसल उत्पादक किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में पानी जमा न होने दें। जलभराव के नुकसान से बचने के लिए खेतों में पानी की निकासी (ड्रेनेज) का उचित और पुख्ता प्रबंध रखें।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button