Public Holiday: 31 मार्च को छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और कार्यालय रहेंगे बंद

Public Holiday: पंजाब में 31 मार्च को ईद उल फितर की छुट्टी रहेगी। सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन बैंक खुले

पंजाब में सोमवार को छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का एलान किया है। 31 मार्च को ईद उल फितर है। इसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में अवकाश कर दिया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

हरियाणा में प्रतिबंधित अवकाश

हरियाणा सरकार ने 31 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर राजपत्रित अवकाश के स्थान पर अनुसूची-II के तहत प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है, क्योंकि यह वित्तीय वर्ष 2024-2025 का अंतिम दिन है।

इस संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी ने अपनी प्रतिबंधित छुट्टियां पहले ही समाप्त कर ली हैं, तो उसे अतिरिक्त प्रतिबंधित अवकाश की अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा, यदि कुछ निजी कार्यालय/संस्थान सार्वजनिक कार्यालयों के लिए निर्धारित राजपत्रित अवकाशों की सूची का पालन करते हैं, तो ऐसे सभी कार्यालय/संस्थान 31 मार्च, 2025 को अवकाश के रूप में मनाएंगे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button