Property Tax ना देने पर बेसमेंट सील, 85 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया

Property Tax : नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जोन-4 की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया जमा नहीं कराने के कारण तीन संपत्तियों को सील किया। इन तीनों संपत्तियों पर कुल 85,64,981 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
सील की गई संपत्तियों में वाटिका सिटी प्वाइंट डीएलएफ-2 स्थित लिंकन डेवलपर्स के तीन बेसमेंट सील किए गए हैं, जिन पर 46,62,401 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अतिरिक्त सिकन्दरपुर घोसी स्थित सॉलिटेयर प्लाजा की 2 संपत्तियां भी सील गई हैं, जिन पर कुल 3902580 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि समय पर जमा करें, ताकि नियमानुसार होने वाली कार्रवाई से बचा जा सके। एमसीजी द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली एवं बकाया राशि के मामलों में आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
