Haryana News

Haryana: गुरुग्राम में 2500 मकान सील करने की तैयारी, नोटिस जारी

Advertisement
Advertisement

Haryana: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुग्राम के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने डीएलएफ क्षेत्र के मकानों में अवैध रूप से किए गए निर्माण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को सील करने का खाका तैयार कर लिया है। चार अप्रैल से इनके खिलाफ डीटीपीई कार्यालय की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। डीटीपीई कार्यालय की तरफ से 18 अप्रैल तक करीब ढाई हजार मकानों को सील किया जाएगा।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि करीब साढ़े चार हजार मकानों को कारण बताओ नोटिस दिए जा चुके हैं। मकान मालिकों की बात सुनने के बाद ढाई हजार मकानों के खिलाफ रिस्टोरेशन आदेश पारित किए जा चुके हैं। अब चार अप्रैल से इन्हें सील करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

Advertisement

डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा कि यदि सील को तोड़ा जाता है तो इन मकान मालिकों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन घरों के पानी, सीवर और बिजली कनेक्शन डीटीपी प्लानिंग कार्यालय की तरफ से कटवाए जाएंगे। इनका कब्जा प्रमाण पत्र भी डीटीपी प्लानिंग कार्यालय की तरफ से रद्द किया जाएगा। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल निर्धारित है।

इस बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सख्त रुख अपनाते हुए फरीदाबाद के 130 उद्योगों और संस्थानों को नोटिस जारी किया है। इन पर कर्मचारियों का करीब सात करोड़ रुपये का पीएफ बकाया है। विभाग जल्द बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा। यदि कंपनियां निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके बैंक खाते सीज कर दिए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जाएंगे।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!