Haryana News

Haryana: हरियाणा में बदमाश और वकील को मारी गोलियां, जाने पूरा मामला ?

Advertisement
Advertisement

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। करनाल में कोर्ट के बाहर बदमाश और वकील पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। दोनों को बदमाशों द्वारा गोलियां मार दी गईं।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के बाहर रेहड़ी पर दोनों फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा ढका हुआ था।दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana News

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश हैप्पी घरौंडा का रहने वाला है। उसके ऊपर 4 केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल काट चुका है। वह एक केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। जानकारी के मुताबिक, वहीं घायल वकील गुरविंद्र पानीपत का रहने वाला है। वह करनाल में वकील से मिलने आया था।

 

घटना बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे करनाल के सेक्टर 12 स्थित कोर्ट के बाहर सामने आई। Haryana News

फ्रूट चाट खा रहे थे

जानकारी के अनुसार हैप्पी घरौंडा थाने में दर्ज मारपीट के केस में कोर्ट में पेशी पर आया था। वह कोर्ट में पेशी के बाद वकील विक्रम के चैंबर में आया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद हैप्पी दोस्तों के साथ कोर्ट के बाहर एक रेहड़ी पर फ्रूट चाट खाने चला गया। उसी के पास पानीपत के वकील गुरविंद्र खड़े थे। वह भी रेहड़ी पर फ्रूट खा रहे थे।

फायरिंग कर फरार Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हैप्पी की टांग व पेट में और गुरविंद्र को पेट में गोली लगी। दोनों लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक, आनन-फानन में दोनों को अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव और सिविल थाना SHO श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। Haryana News

4 केस दर्ज, जेल काट चुका

Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, हैप्पी पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 2 घरौंडा थाने और 2 केस करनाल के सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, अवैध असला रखने, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इन मामलों में वह जेल भी काट चुका है। घरौंडा के एक केस में हैप्पी बरी भी हो चुका है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!