Haryana Weather: हरियाणा में प्री-मॉनसून ने गिराया पारा, आज इन 13 जिलों में IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

Weather Update: हरियाणा में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। प्री-मानसून बारिश ने गर्मी को छूमंतर करके लोगों को राहत दिलाई है। पिछले दिनों की बारिश से हरियाणा में तापमान गिर गया है। आज के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। प्री-मानसून बारिश ने गर्मी को छूमंतर करके लोगों को राहत दिलाई है। पिछले दिनों की बारिश से हरियाणा में तापमान गिर गया है। आज के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है।

आज का मौसम

आज 21 जून के मौसम की बात करें तो आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
येलो अलर्ट वाले जिलों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, पानीपत, कैथल और जींद शामिल हैं।

आज तापमान कैसा रहेगा?

21 जून को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट आई। कुछ दिन पहले पारा 42 डिग्री के उच्चतम स्तर पर था, जबकि अब यह 34 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

22 जून का मौसम

22 जून को भी बारिश जारी रहेगी। आज रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और सिरसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फतेहाबाद और हिसार पर भी बादल मेहरबान रहेंगे। चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, कैथल, जिंद, पलवल और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना है.

24 जून का मौसम

24 जून को आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज तेज़ हवाएं भी चलेंगी, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। तूफान की स्थिति में हवा की गति 30 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हरियाणा में मानसून का आगमन 22 से 23 जून के बीच हो सकता है। इन घटनाओं से पहले होने वाली बारिश को प्री-मानसून गतिविधि माना जाता है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!