Power Cut : गुरुग्राम के इन इलाकों में 12 घंटों तक रहेगी बत्ती गुल
सुरक्षा के मद्देनज़र, 66 केवी सेक्टर 4 और सेक्टर 9 पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बुधवार 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक 12 घंटो के लिए बाधित रहेगी ।

Power Cut : बुधवार को गुरुग्राम के कई इलाकों में 12 घंटो तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी । इसके लिए DHBVN ने नोटिस भी जारी किया है । हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) द्वारा दौलताबाद 220 केवी सब स्टेशन से 66 केवी सबस्टेशन सेक्टर 4 और सेक्टर 9 को जोड़ने वाली लाइन पर एक 66 केवी के नए टावर का निर्माण किए जाने के कारण बुधवार, 8 अक्टूबर को इन दोनों सबस्टेशनों से जुड़ी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी ।
सुरक्षा के मद्देनज़र, 66 केवी सेक्टर 4 और सेक्टर 9 पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बुधवार 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक 12 घंटो के लिए बाधित रहेगी ।
इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल
बिजली कटौती से सेक्टर 4, सेक्टर 7, सेक्टर 7 एक्सटेंशन, सेक्टर 9, न्यू कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, सूर्या विहार, कृष्णा कॉलोनी, देवीलाल नगर, ज्योतिपार्क, मदनपुरी, बलदेव नगर, रवि नगर, मनोहर नगर, फ़िरोज गान्धी कॉलोनी एक व दो और इनके साथ लगते क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
बारी-बारी से होगी आपूर्ति
बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है । सेक्टर 10 सब स्टेशन से सेक्टर 4 और सेक्टर 9 सबस्टेशन के सभी फीडरों को बारी-बारी से आपूर्ति की जाएगी । इसका मतलब है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित समय अवधि में कट लगेंगे और बिजली आपूर्ति भी होगी ।
प्रवक्ता के अनुसार शाम 8:00 बजे के बाद पूर्णतया बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी । निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।