गुरुग्राम में ‘Sundarkand’ पर सियासी संग्राम: भाजपा दफ्तर के बाहर कांग्रेस का ‘सद्बुद्धि यज्ञ’, पुलिस ने थमाया नोटिस!

राम मंदिर चंदे पर आर-पार: अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर गुरुग्राम में राजनीति गरमाई, कांग्रेस के एलान पर बीजेपी अध्यक्ष का तीखा पलटवार; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा।

Sundarkand : अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर गुरुग्राम की सियासत में भूचाल आ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर ‘सुंदरकांड’ (Sundarkand) पाठ करने के एलान के बाद दोनों पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के कड़े पलटवार और पुलिस द्वारा बिना अनुमति कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए नोटिस के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कांग्रेस ने दिया ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का निमंत्रण : Sundarkand

यह पूरा विवाद सोमवार को तब शुरू हुआ जब जिला गुरुग्राम कांग्रेस कमेटी ने एक निमंत्रण पत्र जारी किया। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एलान किया कि मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ के बाहर सुंदरकांड (Sundarkand) का पाठ किया जाएगा।

कांग्रेस ने इसे ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का नाम दिया है। पार्टी का आरोप है कि राम मंदिर के चंदे में चोरी करने वालों को कड़ी सजा दिलाने और उनका संरक्षण करने वाले भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।


भाजपा अध्यक्ष का तीखा पलटवार: ‘दफ्तर के अंदर आएं, स्वागत है’

कांग्रेस के इस कदम पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भी वीडियो संदेश जारी कर करारा जवाब दिया। त्यागी ने कहा, “कांग्रेस को भाजपा दफ्तर के बाहर ड्रामा करने के बजाय अंदर आकर सुंदरकांड (Sundarkand) का पाठ करना चाहिए। जो भी भगवान राम का नाम लेगा, भाजपा उसका स्वागत करेगी।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने से पहले कांग्रेस को अपना इतिहास याद करना चाहिए, क्योंकि जब रामलला वर्षों तक टेंट में बैठे थे, तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस ही थी।


Sundarkand : एक्शन में पुलिस: थमाया नोटिस, बढ़ाई सुरक्षा

मामले को बढ़ता देख गुरुग्राम पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। सोमवार रात सेक्टर-40 थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 169 के तहत कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी कर दिया।

Sundarkand-Notice Copy

  • पुलिस की चेतावनी: पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और भाजपा कार्यालय के बाहर होने वाले इस आयोजन से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और आम जनता को परेशानी हो सकती है।

  • बढ़ाई गई सुरक्षा: पुलिस ने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना लिखित अनुमति के कोई कार्यक्रम न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर भाजपा कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button