Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल डीज़ल फिर हुआ महंगा, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, जानिए कितना हुआ इज़ाफा ?

Petrol Diesel Price Hike : देश में एक बार फिर से पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढोतरी हो गई है । गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमते 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है । 9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है । 23 मई शनिवार सुबह गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल के दामों में 1.12 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है ।
गुरुग्राम में अब पेट्रोल की कीमतें 100.37 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं तो वहीं डीज़ल की कीमतें 92.93 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं । चार दिन पहले 19 मई को भी पेट्रोल डीज़ल महंगा हुआ था । 19 मई को पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी ।
इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल डीज़ल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से भारत में पेट्रोल डीज़ल महंगा हो गया है । ईरान और अमेरिका के युद्ध से पहले कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल थे जो कि अब 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हैं ।
बढ़ेगी महंगाई
भारत में लगातार पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी होने की वजह से अब महंगाई बढ़ने वाली है । पेट्रोल डीजल महंगा होने की वजह से अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं । तेल के दाम बढ़ने का असर ट्रक-टैंपो, टैक्सी, दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जी, राशन महंगा हो सकता है ।
बसों और टैक्सी ऑटो के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है । स्कूल बसों के परिचालन में भी बढ़ोतरी हो सकती है ।