Partition : गुरुग्राम में 14 अगस्त को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
स्वामी धर्मदेव जी महाराज की अगुआई में होगा आयोजन; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत

Partition/गुरुग्राम:
देश के विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष का दंश झेलने वाले परिवारों को सम्मान देने के लिए आगामी 14 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ (Partition Horrors Remembrance Day) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामयी आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज की अगुआई में संपन्न होगा।
Partition Horrors Remembrance Day : सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
Partition Horrors Remembrance Day : डीसी और आयोजन समिति ने लिया तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त (डीसी) उत्तम सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, प्रदर्शनी और पार्किंग सहित सभी महत्वपूर्ण प्रबंधों की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं ताकि प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Partition Horrors Remembrance Day : 13 और 14 अगस्त को लगेगी विशेष प्रदर्शनी
इस अवसर पर सेक्टर-29 स्थित आयोजन स्थल पर 13 और 14 अगस्त को एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में चित्रों और ऐतिहासिक सामग्रियों के माध्यम से देश के विभाजन के दौरान हुए व्यापक विस्थापन, लोगों के संघर्ष और उनके अदम्य साहस को दर्शाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को इतिहास के इस संवेदनशील अध्याय से अवगत कराना है।
Partition Horrors Remembrance Day : राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश
आयोजन समिति और प्रशासन ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के मार्गदर्शन और सानिध्य में यह Partition Horrors Remembrance Day आयोजन विभाजन से प्रभावित लाखों लोगों के त्याग और साहस को नमन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। उन्होंने जिलावासियों और प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम और प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लें/
