Country News

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सेना ने मार गिराए 3 पाकिस्तानी आतंकी, पहलगाम हमले का मास्टर माइंड भी हुआ ढेर

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसकी पुष्टी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसकी पुष्टी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए इन पाकिस्तानी आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

खबरों की माने, तो इन तीनों आतंकियों के पास से M4 कार्बाइन, एके-47 और 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं। इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए है। खबरों की मानें, तो आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश अभी जारी है। आज शाम तक मीडिया को आर्मी के इस ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर जानकारी दी जाएगी।

खबरों की मानें, तो भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सेना ने सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!