Haryana News: हरियाणा के 21 पहलवान विश्व अंडर-20 कुश्ती में खेलेंगे, ये रही पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, वर्ल्ड अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीमों का चयन कर लिया गया है। रविवार को IGI स्टेडियम में संपन्न हुई इस ट्रायल प्रक्रिया में हरियाणा की दस में से सात खिलाड़ी हरियाणा की चुनी गई जबकि ग्रीको रोमन में आठ और फ्री स्टाइल में छह हरियाणा के खिलाड़ी चुने गए ।

ख़बरों की मानें, तो ओवरऑल 30 सदस्यों के दल में हरियाणा के 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 अगस्त तक बुल्गारिया के समोकोव में किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन

ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन

55 किलो भार वर्ग में अनिल मोर, 60 किलो में सूरज, 63 किलो में गौरव, 67 केजी में अनुज, 72 केजी में विनित, 82 केजी में प्रिंस, 87 केजी में रोहित समेत हरियाणा, 97 केजी में नमन, दिल्ली और 130 केजी में उत्तम, यूपी का चयन हुआ।

फ्री स्टाइल में इनका हुआ चयन

57 किलो में सुमित मलिक, 65 किलो में अश्विनी, 74 किलो में परमिंदर, 79 किलो में मुन्ना, 92 किलो में सचिन व 97 किलो में विशाल, हरियाणा के खिलाड़ी व 61 किलो में अजय, महाराष्ट्र, 70 किलो में सागर और 86 किलो में मुकुल, दिल्ली का चयन हुआ। 105 किलो में जसपुरन, पंजाब का चयन हुआ।

महिला वर्ग में इनका हुआ चयन

50 केजी में दिल्ली, श्रुति 53 केजी में सोनिका, हरियाणा 55 केजी में रीना, हरियाणा 57 केजी में तपस्या, हरियाणा 59 केजी में में नेहा, हरियाणा 62 केजी में अंजली, हरियाणा 65 केजी में मान मानसी, दिल्ली 68 केजी में सृष्टि, दिल्ली 72 केजी में काजल, हरियाणा 76 केजी में प्रिया, हरियाणा का चयन हुआ।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!