ओलंपियन Vinesh Phogat के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म
हरियाणा की पहलवान और जुलाना से विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। विनेश ने आज सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया

Vinesh Phogat: हरियाणा की पहलवान और जुलाना से विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। विनेश ने आज सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश फोगाट को सोमवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
6 मार्च को विनेश ने खुद दी थी खुशखबरी
Also Read
विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन के जरिये हुई है। विनेश का शरीर ज्यादा टाइट होने की वजह से ऑपरेशन करना पड़ा। लेकिन मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। बता दें कि 6 मार्च को विनेश ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी खुशखबरी दी थी।
