Public Grievance : अब आपके जिले की शिकायतें सुनेंगे ये वाले मंत्री जी, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा सरकार ने जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी; सीएम नायब सैनी खुद संभालेंगे दो बड़े जिले

Public Grievance : जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के लिए जिलावार आवंटन जारी; जनता की शिकायतों का मौके पर होगा निपटारा
हरियाणा की जनता की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर ही दूर करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की ‘जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति’ की कमान सौंप दी गई है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के बाद अब सभी मंत्री अपने आवंटित जिलों में जाकर सीधे जनता की अदालत लगाएंगे और शिकायतों का निपटारा करेंगे। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद प्रदेश के सबसे बड़े आर्थिक केंद्र गुरुग्राम और सिरसा जिले की कमान संभालेंगे।
किस जिले में कौन से मंत्री जी सुनेंगे आपकी फरियाद? (पूरी सूची)
आपकी सहूलियत के लिए सरकार द्वारा जारी मंत्रियों और उनके आवंटित जिलों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
क्या होगी इस समिति की भूमिका?
आमतौर पर जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकों में स्थानीय स्तर के वो मामले आते हैं जो लंबे समय से विभागों में अटके होते हैं। पुलिस, नगर निगम, बिजली बोर्ड, और हुडा (HSVP) जैसी आम जनता से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई अब सीधे मंत्रियों के सामने होगी। अधिकारियों की लापरवाही पर तुरंत एक्शन होने के कारण इन कमेटियों का जनता को बहुत फायदा मिलता है।