हरियाणा में अब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग की इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब हरियाणा के लोगों को इस बारिश के साथ साथ मानसून का भी तेजी से इंतजार है।

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब हरियाणा के लोगों को इस बारिश के साथ साथ मानसून का भी तेजी से इंतजार है। किसान भी इस बारिश से बेहद खुश है और अब मानसून की बारिश से अपनी फसलों की बुआई के इंतजार में है।

हरियाणा में आज से प्री-मानसून सक्रिय हो जाएगा। आइए जानते है आज से 23 जून तक कहां-कहां भारी बरसात होने वाली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

13 जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा से मानसून अब सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा।

मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं, जिससे अच्छी बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है।

मानसून की एंट्री

राजस्थान और यूपी की ओर से हरियाणा में मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है। खासकर प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की हवाएं टकराने से जोरदार बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून की रफ्तार काफी तेज है और यह तय तारीख से पहले भी हरियाणा में आ सकता है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है, लेकिन इस बार जून में ही इसकी स्पीड रिकॉर्ड तोड़ रही है।

आज इन इलाकों में बारिश

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 % तक बारिश की संभावना है। वहीं सिरसा हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50% तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

21 जून : कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात तथा पलवल में भारी बारिश और हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

22 जून : पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल में तेज बारिश और सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

23 जून: पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश और जींद, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बूंदाबांदी की संभावना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!