Logistics Plan : गुरुग्राम में ट्रकों के लिए बनेंगे नए रूट, GMDA लागू करेगा ‘सिटी लॉजिस्टिक प्लान’

नो-एंट्री टाइमिंग, नए ट्रक रूट और पार्किंग सुविधाओं पर होगा मंथन; नवंबर में नियुक्त होगा कंसल्टेंट

Logistics Plan/गुरुग्राम
साइबर सिटी गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित माल ढुलाई से जल्द ही राहत मिलने वाली है। शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव घटाने और लॉजिस्टिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पूरे शहर के लिए
‘सिटी लॉजिस्टिक प्लान’ (City Logistics Plan) बनाया जाएगा।

GMDA इस महत्त्वाकांक्षी (City Logistics Plan) योजना के लिए नवंबर महीने में एक विशेषज्ञ कंसल्टेंट कंपनी नियुक्त करने जा रहा है, जिसे अगले छह महीनों में अपनी विस्तृत रिपोर्ट और एक्शन प्लान सौंपना होगा।

City Logistics Plan : भारी वाहनों की आवाजाही पर कसेगा शिकंजा

इस नए City Logistics Plan के तहत शहर के औद्योगिक क्षेत्रों, वाणिज्यिक बाजारों और वेयरहाउस तक माल की आपूर्ति को वैज्ञानिक तरीके से नियोजित किया जाएगा। कंसल्टेंट कंपनी मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर काम करेगी:

  • नए रूट और नो-एंट्री टाइमिंग: भारी मालवाहक वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किए जाएंगे और उनके आवागमन का समय निर्धारित होगा ताकि व्यस्त समय में आम लोगों को जाम का सामना न करना पड़े।

  • लोडिंग-अनलोडिंग ज़ोन: सड़कों किनारे माल उतारने और चढ़ाने पर रोक लगेगी। इसके लिए तय स्थान चिन्हित किए जाएंगे।

  • वेयरहाउसिंग और पार्किंग का आकलन: वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भंडारण केंद्रों और माल ढुलाई व्यवस्था की कमियों को दूर किया जाएगा।

City Logistics Plan : क्यों पड़ी इस प्लान की जरूरत? (ग्राउंड रिपोर्ट)

वर्तमान में गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, केएमपी (KMP) और आईएमटी मानेसर क्षेत्र में दिन-रात भारी वाहनों का भारी दबाव रहता है।

  • 5 से अधिक प्रमुख मार्गों पर दिनभर भारी वाहनों का कब्जा रहता है।

  • 2 बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे विशाल वेयरहाउस स्थित हैं।

  • 10 से अधिक सड़कों पर अवैध रूप से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जो हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं।

  • गुरुग्राम से मानेसर के बीच एक भी व्यवस्थित ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ या समर्पित ट्रक पार्किंग नहीं है।

City Logistics Plan : क्या कहते हैं अधिकारी?

“नवंबर में सिटी लॉजिस्टिक प्लान (City Logistics Plan) तैयार करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। कंपनी को 6 महीने के भीतर अपनी स्टडी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर गुरुग्राम की माल ढुलाई व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम यातायात को सुगम करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।” — रमेश चंद्र देशवाल (इंजीनियर, मोबिलिटी डिवीजन, GMDA)

City Logistics Plan : आम जनता को क्या होगा फायदा?

City Logistics Plan लागू होने से गुरुग्राम की व्यस्त सड़कों पर एक साथ भारी वाहनों की मौजूदगी खत्म होगी। इससे न सिर्फ हादसों में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤