Street Lights: गुरुग्राम की सड़कों व फुटपाथ पर लगेंगी 2480 स्ट्रीट लाइटें, देखिए कौन-कौन सी सड़कें होंगी रोशन ?

पहले चरण में 19 सड़कों के फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज पर लगेंगी लाइटें, मेदांता रोड के फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा

Street Lights/गुरुग्राम
शहर में सड़क सुरक्षा, बेहतर रोशनी और नागरिकों की सुरक्षा व आवागमन को बेहतर करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पहले चरण में 19 सड़कों के फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज पर 2480 स्ट्रीट लाइटें (Street Lights) लगाने का कार्य चल रहा है। इनमें 10 सड़कों के फुटपाथों पर 2050 तथा नौ सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर 430 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मेदांता रोड के फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइट (Street Lights) लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

योजना के तहत फुटपाथों पर स्ट्रीट लाइट (Street Lights) लगाने के लिए चिह्नित 10 सड़कों में हुडा सिटी सेंटर से सिग्नेचर चौक, हुडा सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, हुडा सिटी सेंटर से बख्तावर सिंह चौक, बख्तावर सिंह चौक से मेदांता ट्रैफिक लाइट, हीरो होंडा चौक से बख्तावर चौक, बख्तावर चौक से मेफील्ड गार्डन रोड, मेफील्ड गार्डन से एसपीआर रोड, सोहना रोड पर पार्क अस्पताल से मेफील्ड गार्डन, पार्क अस्पताल चौक से एसपीआर रोड तथा धर्म मार्ग शामिल हैं।

वहीं, नौ सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर भी स्ट्रीट लाइटें (Street Lights) लगाई जाएंगी। इनमें सेक्टर डिवाइडिंग रोड 45-46, 45-53, 51-52-57, 53-56, 44-52, 51-52, 45-48, गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और सेक्टर डिवाइडिंग रोड 51-46 शामिल हैं।


Street Lights : रात में आवागमन होगा अधिक सुरक्षित
सड़कों और फुटपाथों पर पर्याप्त रोशनी होने से रात के समय पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिलेगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और अंधेरे वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सेंट्रल वर्ज पर स्ट्रीट लाइटें (Street Lights) लगने से सड़क के बीच वाले हिस्से में भी रोशनी सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।


Street Lights : दूसरे चरण के लिए नागरिक दें सुझाव
यह योजना पहले चरण में लागू की जा रही है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र की कोई सड़क इस सूची में शामिल होने से छूट गई है, तो उसकी जानकारी निगम को दें। प्राप्त सुझावों पर विचार करते हुए छूटी हुई सड़कों को दूसरे चरण की योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤