Haryana News

New Metro Route: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो

Advertisement
Advertisement

New Metro Route:   हरियाणा के फरीदाबाद वासियों के फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मेट्रो के तुगलकाबाद-एरोसिटी रूट का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच की यात्रा सिर्फ 1 घंटे में पूरी होगी। इस प्रोजेक्ट के तहत टनल का निर्माण किया जा रहा है।

सफर होगा आसान
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों को इससे फायदा मिलेगा। उन्होंने साल 2026 मार्च महीने तक इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरु करने की संभावना जताई है।

Advertisement

 

रोजाना हजारों लोग फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच सफर करते हैं। इसके लिए मेट्रो से गुरुग्राम जाना है तो पहले दिल्ली केंद्रीय सचिवालय जाना पड़ता है और फिर वहां से गुरुग्राम के लिए मेट्रो मिलती है। यह लंबी काफी लंबा रूट है और यात्रियों को गुरुग्राम पहुंचने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है।

दिल्ली जाने से मिलेगा छुटकारा
टनल निर्माण के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि तुगलकाबाद से एरोसिटी तक बनने वाली इस मेट्रो लाइन के तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस रूट पर हाई-स्पीड मेट्रो चलाई जाएगी। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।इस प्रोजेक्ट पर मार्च 2026 से मेट्रो परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

तुगलकाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री तुगलकाबादा पहुंचकर साकेत मेट्रो स्टेशन से सीधी मेट्रो पकड़ सकेंगे।

 

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!