Railway News: गुरुग्राम से खाटूश्याम सालसर धाम जाने वालों को नई सौगात, प्रयागराज यात्रा भी होगी सुहानी, नई ट्रेन का यह रहेगा पूरा रूट

Gurugram News: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड न्यूज है! इंडियन रेलवे गुरुग्राम से राजस्थान के लिए एक नई ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन से ढेरों यात्रियों को फायदे मिलने वाले हैं। यह गुरुग्राम से रेवारी के रास्ते होकर खाटू श्याम भक्तों व सालसर धाम भक्तों को सौगात तो देगी ही, साथ ही साथ यह अजमेर शरीफ व प्रयागराज तक की यात्रा को भी सुहाना बना देगी।

Railway News: ट्रेन यात्रियों के लिए गुड न्यूज है! इंडियन रेलवे गुरुग्राम से राजस्थान के लिए एक नई ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन से ढेरों यात्रियों को फायदे मिलने वाले हैं। यह गुरुग्राम से रेवारी के रास्ते होकर खाटू श्याम भक्तों व सालसर धाम भक्तों को सौगात तो देगी ही, साथ ही साथ यह अजमेर शरीफ व प्रयागराज तक की यात्रा को भी सुहाना बना देगी। Railway News

टाइम टेबल
आपको बता दें कि ट्रेन नंबर 19603/04, झारखंड के गोड्डा से अजमेर के बीच सफर करेगी. इस ट्रेन के संचालन का गुरुग्राम में नौकरी करने वाले उन लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा, जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड से हैं. उन्हें अपने घर जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा की सौगात मिल रही है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 19603, दौराई- गोड्डा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार और ट्रेन नंबर 19604, गोड्डा- दौराई प्रत्येक बुधवार को गुरुग्राम पहुंचेगी. इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच सहित कुल डिब्बों की संख्या 22 रहेगी. Railway News

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंग्स, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ जंक्शन, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ओनसोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, पोड़ैयाहाट और गोड्डा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. Railway News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button