New Flyover: हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया फ्लाईओवर, मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा

New Flyover: हरियाणा के करनाल शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर वासियों को जल्दी ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शहर के बीचों-बीच 4 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर 122 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को शहर की सबसे पुरानी और अति व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

2 चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2 चरणों में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरु होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियामा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 1 km लंबा वाल्मीकि चौक से शुरु होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होता हुआ डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनेगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट बनाया जाएगा।

हरियाणा की बीजेपी सरकार सूबे के चहुंमुखी विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। बड़े स्तर पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

एक सप्ताह में शुरू होगा काम
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (HUDA) के एसई धर्मवीर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर- 14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनेगा। करीब 4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!