New Flyover : गुरुग्राम में इस रोड़ पर बनेंगे तीन फ्लाइओवर, 16KM लंबी सड़क होगी सिग्नल FREE, जाम की होगी छुट्टी !

New Flyover : जल्द ही गुरुग्राम की 16 किलोमीटर लंबी सड़क सिग्नल फ्री होने जा रही है जिसके बाद इस सड़क पर ट्रैफिक जाम की छुट्टी हो जाएगी । सड़क को सिग्नल फ्री करने के लिए इस सड़क पर तीन फ्लाइओवर और एक एलिवेटेड रोड़ बनाने की प्लानिंग की जा रही है । जीएमडीए ने इसको लेकर एक बैठक की है ।
तीन नए फ्लाइओवर बनेंगे
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के बख्तावर चौक तक तीन नए फ्लाइओवर बनाने की योजना पर काम करना शुरु कर दिया है । इन फ्लाइओवर के बनने से 16 किलोमीटर लंबी सड़क Dwarka Expressway तक सिग्नल फ्री हो जाएगी ।
मेट्रो अधिकारियों के साथ प्लान हुआ साझा
इस योजना को लेकर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने शुक्रवार को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें तीन नए फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर प्लान साझा किया गया क्योंकि इसी रुट पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर (Old Gurugram Metro Project) का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।
बख्तावर चौक पर जीएमआरएल द्वारा मेट्रो स्टेशन के साथ तीन तीन लेन का एक फ्लाइओवर प्रस्तावित है । लेकिन जीएमडीए चाहता है कि बख्तावर चौक से पहले मिलेनियम सिटी सेंटर तक तीन और फ्लाइओवर बनाए जाए ताकि रोड़ पर ट्रैफिक जाम को खत्म किया जा सके ।
हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड
वहीं इस 16 किलोमीटर लंबी सड़क पर हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड फ्लाइओवर प्रस्तावित है । सुभाष चौक पर पहले ही फ्लाइओवर बना हुआ है । हीरो होंडा चौक पर अंडरपास बना हुआ है । अगर बख्तावर चौक से पहले तीन फ्लाइओवर बन जाते हैं तो ये पूरा 16 किलोमीटर का रुट सिग्नल फ्री हो जाएगा ताकि गाड़ियां बिना रुके द्वारका एक्सप्रेसवे तक फर्राटा भर सकें ।
तीन तीन लेन के तीन फ्लाइओवर बनाने की योजना
जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत यादव ने बताया कि जीएमडीए इस रुट पर तीन फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार कर रहा है । तीनों ही फ्लाइओवर तीन तीन लेन के होंगे ताकि गाड़ियां आसानी से सिग्नल फ्री होकर गुजर सके ।