New Expressway: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में सफर को मिलेगी नई उड़ान, 22 जिलों के किसानों पर पैसों की बारिश करेगा यह एक्सप्रेसवे
New Highway Expressway: हरियाणा, पंजाब, यूपी व राजधानी दिल्ली में अब सफर सुहाना होने वाला है। केंद्र सरकार एक नया प्रोजेक्ट लेकर आई है। इसके जरिए पंजाब हरियाणा यूपी व दिल्ली के वाहन चालकों का सफर सुहाना हो जाएगा।

New Expressway: हरियाणा, पंजाब, यूपी व राजधानी दिल्ली में अब सफर सुहाना होने वाला है। केंद्र सरकार एक नया प्रोजेक्ट लेकर आई है। इसके जरिए पंजाब हरियाणा यूपी व दिल्ली के वाहन चालकों का सफर सुहाना हो जाएगा।
हरियाणा को यूपी से जोड़ेगा नया मार्ग

हरियाणा का पानीपत एक्सप्रेसवे या कहें पानीपत एलिवेटेड कॉरिडोर को अब यूपी के गोरखपुर शहर से सीधा जोड़ा जाएगा। इससे इन राज्यों में सफर आसान हो जाएगा। यह हाईवे 750 किलोमीटर लंबा होगा। यह हाईवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। यह हाईवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को जोड़ेगा।
कब तक पूरा होगा काम?

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अनुसार, इस राजमार्ग का निर्माण कार्य कई चरणों में किया जाएगा। दिल्ली आईसीटी की टीम इस परियोजना की लागत का अनुमान लगाएगी और फिर निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी करेगी। अनुमान है कि राजमार्ग के निर्माण में करीब 3 से 4 साल का समय लग सकता है।
हरिद्वार तक का सफर 8 घंटे में पूरा

यह हाईवे हरियाणा के गोरखपुर और पानीपत को जोड़ेगा। इस हाईवे के बन जाने के बाद गोरखपुर से हरिद्वार तक का सफर 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 750 किलोमीटर लंबा हाईवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर को संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, लखनऊ, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, बिजनौर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली से जोड़ेगा।










