इस कंपनी ने बढ़ाए Petrol Diesel के दाम, पेट्रोल 5 तो डीज़ल हुआ 3 रुपए महंगा

Petrol Diesel : देश में 7 हज़ार से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाले कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी कर दी है । नायरा के पेट्रोल पंप्स पर अब पेट्रोल 5 रुपए महंगा तो वहीं डीजल 3 रुपए महंगा मिलेगा ।
इस बढ़ोतरी के देश में 7,108 नायरा के पेट्रोल पंप्स पर पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर के करीब और डीज़ल 102 रुपए प्रति लीटर से महंगा हो गया है । कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को मुख्य वजह बताया है ।
पहले बढ़े हुए दाम लिए थे वापिस
इस साल की शुरुआत में भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर नायरा एनर्जी ने 26 मार्च को पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 3 रुपए की बढ़ोतरी की थी लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने पर 1 जुलाई को ही कंपनी ने अपने पंप्स पर तेल की कीमतों में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती भी की थी ।
लेकिन एक बार फिर से पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद कंपनी ने एक बार फिर से अपने पेट्रोल पंप्स पर तेल की कीमतों में इजाफा किया है ।
इन पेट्रोल पंप्स पर नहीं है कोई असर
एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंप्स पर तेल की कीमतों में बढोतरी की है तो वहीं देश में सरकारी पेट्रोल कंपनियां जैसे कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं जियो के पेट्रोल पंपों पर भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।
