Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को सरकारी ठेकेदार बनाएगी नायब सैनी सरकार, जानिए योजना की डिटेल में जानकारी व आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार ने राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत करी है. इस योजना का नाम "हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना" रखा गया है। इस योजना के तहत युवाओं को सरकारी निर्माण कार्यों (Engineering Works) के ठेकेदार बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर प्रदान किया जाएगा।

Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana: हरियाणा सरकार ने राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत करी है. इस योजना का नाम “हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना” रखा गया है। इस योजना के तहत युवाओं को सरकारी निर्माण कार्यों (Engineering Works) के ठेकेदार बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर प्रदान किया जाएगा।

आपको बता दें इस योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें वर्क्स कांट्रेक्टर यानी सरकारी कार्यों के ठेके लेने योग्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में योजना की रूपरेखा साझा की गई।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इससे वे विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिए बोली लगा सकें।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर https://stt.itiharyana.gov.in पोर्टल भी लॉन्च किया, जिससे इच्छुक युवा योजना के लिए पंजीकरण कर सकें।

सीएम ने कहा कि अब राज्य के सभी इंजीनियरिंग कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्य निष्पादन की गति सुनिश्चित हो सकेगी। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पीडब्ल्यूडी के एसीएस अनुराग अग्रवाल, सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद शाइन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने पोर्टल की कार्यप्रणाली को और अधिक उपयोगकर्ता-हितैषी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया इतनी सरल होनी चाहिए कि एक बार दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

साथ ही उन्होंने परियोजनाओं की समय सीमा तय करने, भुगतान की पारदर्शिता और केंद्र से लंबित बजट के शीघ्र निर्गमन पर भी जोर दिया। फिलहाल पोर्टल पर कुल 20,709 ठेकेदार पंजीकृत हैं, जिनमें से 6,476 पूर्ण रूप से प्रमाणित हैं। Haryana Contractor Saksham Yuva Yojana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button