Naukri In Gurugram : गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनियां बांट रही है बेरोज़गारों को नौकरियां ! जानें कैसे मिलेगी नौकरी ?

Naukri In Gurugram : गुरुग्राम में वीरवार को नौकरी मेला लगाया जा रहा है जहां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्राइवेट कंपनियां नौकरियां बांटेंगी । ये रोजगार मेला गुरुग्राम के मिनी सचिवालय में लगाया जाएगा जहां कई प्राइवेट कंपनियां युवाओं को नौकरियां बाटेंगी ।

सरकारी प्रवक्ता बिजेन्द्र बादल ने बताया कि मण्डल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नम्बर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में डेगानिया मेडिकल डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड और रोमाना हेल्थकेयर लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी ।

इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे । मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा साथ लेकर आएं।

जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल HREX.GOV.IN पर पंजीकरण करने के उपरांत मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button