Namo Bharat Train Update: गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगा नमो भारत ट्रेन का काम, ये रहा पूरा रूट

जधानी दिल्ली से अलवर के बीच नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat) चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। खबरों की मानें, तो उद्योग विहार इलाके को छोड़कर, कॉरिडोर पर कहां-कहां स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकार की ओर से यह फैसला हो चुका है।

Namo Bharat Train Update: राजधानी दिल्ली से राजस्थान अलवर के बीच नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat) चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। खबरों की मानें, तो उद्योग विहार इलाके को छोड़कर रैपिड मेट्रो कॉरिडोर पर कहां-कहां नमो भारत के स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकार की ओर से यह फैसला हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, उद्योग विहार इलाके में शंकर चौक पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की ओर से स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, यह HSIIDC को मंजूर नहीं है। खबरों की मानें, तो HSIIDC के अधिकारियों का कहना है कि शंकर चौक पर ट्रैफिक का दबाव पहले से ही काफी ज्यादा है। इसके साथ ही गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन प्रस्तावित है। ऐसे में स्टेशन एलिवेटेड बनेगा या अंडर ग्राउड, तो शंकर चौक पर ट्रैफिक का दबाव और ज्यादा बढ़ जाएगा।

जल्द जमीन होगी फाइनल

खबरों की मानें, तो  स्टेशन शंकर  चौक के आसपास कहां पर बने। इसके लिए जगह निर्धारित करने के लिए प्रदेश के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 10 दिनों के अंदर जगह का चयन कर लिया जाएगा। जमीन निर्धारित होने पर काम शुरू करने की आगे की प्लानिंग शुरू कर दी जाएगी।

तीन चरणों में होगा नमो भारत का काम

खबरों की मानें, तो नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की ओर से योजना को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) तक कॉरिडोर का विकास किया जाना है। इसके लिए  106 किलोमीटर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

वहीं दूसरे चरण में बहरोड़ से सोतानाला तक और तीसरे चरण में सोतानाल से अलवर तक विकसित करने की योजना है। यह भी कहा जा रहा है कि पहले चरण में दिल्ली से धारूहेड़ा तक ही कॉरिडोर को विकसित किया जाए। ऐसा इसलिए है क्योंकि यातायात का दबाव धारूहेड़ा तक ही ज्यादा है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button