Live Video – दबंगों ने पहले गाड़ी से कीचड़ उछाला, जब विरोध किया तो डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटा
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढे 8 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 4 एरिया में डायल 112 को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी बॉय से स्टोर में घुसकर मारपीट की है, जिस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की एक पीसीआर मौके पर पहुंची ।

Live Video : गुरुग्राम में गाड़ी से कीचड़ लगने का विरोध करने पर दबंग युवकों ने एक ऑनलाइन स्टोर में घुसकर डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है । इसका एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । घटना बुधवार शाम करीब साढे 8 बजे की है ।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढे 8 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 4 एरिया में डायल 112 को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी बॉय से स्टोर में घुसकर मारपीट की है, जिस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की एक पीसीआर मौके पर पहुंची ।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब साढे 8 बजे सेक्टर 4 एरिया में फ्लिपकार्ट डिलीवरी कंपनी का एक डिलीवरी बॉय अपने स्टोर पर बाइक से जा रहा था इसी दौरान सड़क से एक गाड़ी तेज़ रफ्तार में गुजरी, तभी गाड़ी की रफ्तार की वजह से सड़क पर पड़ा कीचड़ डिलीवरी बॉय पर गिर गया जिसका उसने विरोध किया ।

विरोध करने के बाद डिलीवरी बॉय अपनी कंपनी के स्टोर में जा पहुंचा इतने में कार सवार तीन युवक फ्लिपकार्ट के स्टोर में जा पहुंचे और सीढियों पर कीचड़ में भीगे डिलीवरी बॉय से मारपीट करने लगे । ये पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जानकारी मिली कि मारपीट करने वाले युवक दबंगई पर उतर आए और काफी देर तक स्टोर में ही ये कहकर रुके रहे कि जो तुमसे होता हो वो कर लो ।

घटना के बाद स्टोर पर मौजूद डिलीवरी बॉय ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची तब तक आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए । मामले की शिकायत लेने के लिए पीडित डिलीवरी बॉय को पुलिस अपने साथ थाने ले गई । हालांकि सेक्टर 9ए थाने के एसएचओ का कहना है कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आती है तो कानूनी एक्शन जरुर लिया जाएगा ।










