Namo Bharat Rapid Train: यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, अब इस रूट पर भी फर्राटा भरेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन

Railway News: भारतीय रेलवे ने गया से अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह नई रेल सेवा तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। 408 किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए, यह ट्रेन गया, काशी और अयोध्या जैसे पौराणिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ती है। इससे दोनों राज्यों यूपी व बिहार में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी।

Namo Bharat Rapid Train: भारतीय रेलवे ने गया से अयोध्या के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह नई रेल सेवा तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। 408 किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए, यह ट्रेन गया, काशी और अयोध्या जैसे पौराणिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ती है। इससे दोनों राज्यों यूपी व बिहार में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी।

हफ्ते में 7 दिन चलेगी ट्रेन

नमो भारत रैपिड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। केवल रविवार को यह नहीं चलेगी। यह गया जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना होगी और 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी की यात्रा अयोध्या से शाम 5 बजे शुरू होगी और रात 11 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जो यात्रियों को सुकून का सफर देंगे।

होगी बिहार के लिए दूसरी नमो भारत रैपिड रेल

गया और अयोध्या के बीच चलने वाली यह ट्रेन बिहार के लिए दूसरी नमो भारत रैपिड रेल सेवा होगी। इससे पहले, नमो मेट्रो सेवा जामनगर और पटना के बीच संचालित है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा जैसे स्टेशनों से होकर गुज़रती है।

इतना होगा किराया, इन स्टेशनों से गुजरेगी

इस सेवा के लिए अनुमानित अनारक्षित एसी किराया 500 रुपये रखा गया है, जिससे यह सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए सुलभ और किफायती विकल्प बन गया है। गया-अयोध्या रेल मार्ग पर रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, अकबरपुर और गोसाईगंज सहित कई प्रमुख स्टेशन हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!