Mustard Oil: आम जनता के साथ बड़ा धोखा! मिल रहा मिलावटी तेल, ऐसे करें पहचान

Mustard Oil:  भारतीय रसोई में मिलने वाला सरसों का तेल सिर की मालिश, शरीर की मालिश और खाना बनाने के काम आता है। सरसों का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में मिलावट ने तेल को भी पीछे नहीं छोड़ा है।Mustard Oil

सरसों के तेल में भी जमकर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल को 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अगर तेल जम जाए या सफेद धब्बे दिखाई दें तो हो सकता है कि उसमें मिलावट हो। शुद्ध तेल ठंड में भी तरल रहता है। सरसों के तेल को गर्म करें।Mustard Oil

अगर तेज धुआं निकले और गंध कम हो जाए तो यह शुद्ध है क्योंकि नकली तेल में ऐसा नहीं होता। अपनी सेहत के साथ समझौता न करें। इन आसान तरीकों से आप घर पर ही सरसों के तेल की शुद्धता जांच सकते हैं और मिलावटी चीजों की पहचान कर सकते हैं।Mustard Oil

अगर बैरोमीटर उपलब्ध है तो सरसों के तेल की रीडिंग 58 से 60.5 के बीच होनी चाहिए। अगर इससे बाहर है तो मिलावट की संभावना है। शुद्ध सरसों के तेल का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है। अगर रंग बहुत हल्का या सफेद है तो हो सकता है कि उसमें मिलावट हो।Mustard Oil

अपनी हथेली पर तेल की कुछ बूंदें डालें और रगड़ें। अगर इसकी गंध तेज है तो यह शुद्ध है, लेकिन अगर इसकी गंध हल्की या केमिकल जैसी है तो इसमें मिलावट की संभावना है।Mustard Oil

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button