Mumbai Expressway पर लगा महाजाम, उद्योगपति को हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट

Mumbai Expressway : मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर पलटने की वजह से 24 घंटो तक एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लग गया । इस ट्रैफिक में देश के बड़े उद्योगपति भी 8 घंटे तक जाम में फंसे रहे । 8 घंटों के बाद उद्योगपति को हैलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया ।

व्यवस्था पर उठे सवाल !

दरअसल मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर पलट गया जिसकी वजह से एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया । 24 घंटो तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के पहिए थम गए और लाखों लोग एक दिन के लिए सड़क पर ही फंसने के लिए मजबूर हो गए ।

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद लगे महाजाम के कारण व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरु हो गए हैं कि एक एक्सप्रेसवे पर कोई हादसा हो जाए तो उसे दुरुस्त करने में 24 घंटों का समय लग जाता है ऐसे में इमरजेंसी हालात में फंसे लोगों का क्या हाल होता होगा ।

उद्योगपति फंसे तो किया एयरलिफ्ट

इसी भारी ट्रैफिक जाम में देश के उद्योगपति एवं पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी 8 घंटो तक फंसे रहें । उन्हें पुणे जाना था फिर उनको जाम से निकालने के लिए हैलीकॉप्टर बुलाया गया और 8 घंटे बाद उन्हें एक्सप्रेसवे से एयरलिफ्ट किया गया ।

उद्योगपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एयरलिफ्ट होने के बाद की तस्वीरें डालते हुए आपातकालीन तैयारियों को लेकर चिंता जताते हुए लिखा है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए । इसके अलावा उन्होनें सुझाव दिया है कि ऐसे लंबे एक्सप्रेसवे पर जगह जगह एग्ज़िट प्वाइंट बने होने चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पर वाहनों को वापिस मोड़ा जा सके ।

इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट बनाने की उठी मांग

उन्होनें ये भी प्रस्ताव रखा कि एक्सप्रेसवे के नजदीक जगह जगह पर हेलीपैड भी बनाने चाहिए जिससे कि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को एयरलिफ्ट किया जा सके । डॉ. मेहता ने लिखा कि हेलीपैड बनाने में कम जगह और कम खर्चा लगता है लेकिन समय पड़ने पर ये जीवनदायिनी हो सकता है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!