Gurugram की तीन सड़कों से जाम खत्म करने के लिए खर्च होंगे 50 करोड़, जीएमडीए ने तैयार की योजना
ट्रैफिक पुलिस की मैन्युअल चेकिंग को कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ई-चालान की प्रक्रिया तेज होगी। नई लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और आधुनिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।

Gurugram : साइबर सिटी गुरुग्राम के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की सबसे अधिक ट्रैफिक वाली तीन प्रमुख सड़कों की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने एमजी रोड, हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड को आदर्श सड़कों (Model Roads) के रूप में विकसित करने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
31 मार्च 2026 तक पूरा होगा लक्ष्य जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। योजना के अनुसार इन सड़कों के कायाकल्प का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य उद्देश्य इन सड़कों को न केवल जाम मुक्त बनाना है, बल्कि पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना भी है। Gurugram

इन सड़कों को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए कई अत्याधुनिक कदम उठाए जा रहे हैं। हैमिल्टन कोर्ट और व्यापार केंद्र रोड, जो वर्तमान में वन-वे हैं, उन्हें सुगम आवाजाही के लिए ‘टू-वे’ बनाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की मैन्युअल चेकिंग को कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ई-चालान की प्रक्रिया तेज होगी। नई लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और आधुनिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।
सर्विस रोड को पूरी तरह ऑपरेशनल बनाया जाएगा और अवैध पार्किंग व रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा।सड़कों पर डिजिटल सूचना बोर्ड, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। बजट का आवंटन जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के अनुसार हैमिल्टन कोर्ट और व्यापार केंद्र रोड के लिए 20-20 करोड़ रुपये और एमजी रोड (इफ्को चौक से गोल्फ कोर्स रोड तक) के हिस्से के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Gurugram

गौरतलब है कि इन सड़कों के नवीनीकरण का प्रयास 2024 में भी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से काम बीच में ही रुक गया था। अब नए बजट और समय सीमा के साथ, प्रशासन का दावा है कि मार्च के अंत तक गुरुग्राम की इन महत्वपूर्ण सड़कों पर सफर बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगा। Gurugram










