Monsoon Update : इधर भीषण गर्मी में झुलस रहा है Delhi-NCR, उधर भारत के इस हिस्से में पहुंचा मॉनसून ! जानिए यहां कब होगी बारिश ?

Monsoon Update : एक तरफ दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है वहीं दूसरी ओर मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है । मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है । ऐसे में उत्तर भारत के लोगों को भी मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार है ।

भारत में पहुंचा मॉनसून

वहीं IMD के ताज़ा अपडेट के मुताबिक मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है । दक्षिण पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप पर पहुंच चुका है । अब मॉनसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है । इस साल मॉनसून अपने तय समय से आगे चल रहा है । आईएमडी के अनुसार इस बार मॉनसून केरल में भी समय से पहले दस्तक देगा ।

कहां तक पहुंचा मॉनसून ?

IMD के अनुसार मॉनसून समय से पहले तेज़ी से आगे बढ़ रहा है । अभी फिलहाल मॉनसून अंडमान एंड निकोबार और बंगाल की खाड़ी में है और तेज़ी से आगे बढ़ रहा है । मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है । पिछले साल मॉनसून 24 मई को केरल पहुंचा था । फिलहाल मॉनसून श्रीलंका में भी आ चुका है और यहीं से मॉनसून की दिशा बदलती है । केरल में मॉनसून के आने का समय 1 जून होता है और यहीं से मॉनसून देश के अलग अलग हिस्सों में पहुंचता है ।

कब-कहां पहुंचेगा मॉनसून ?

  • केरल: 25 से 27 मई के बीच
  • बिहार: 15 जून तक
  • उत्तर प्रदेश: 15 से 22 जून के बीच
  • मध्य प्रदेश: 15 से 20 जून तक
  • गुजरात: 20 से 25 जून तक
  • दिल्ली: एनसीआर: 25 से 30 जून के बीच
  • राजस्थान: 30 जून से 5 जुलाई के बीच

कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और विदर्भ के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है । दिल्ली NCR में अगले 7 दिन तक के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । आज तापमान दिल्ली में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है । अगले 7 दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे कुछ ऊपर रह सकता है । मौसम विभाग ने उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 7 दिन के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button