Monsoon in Delhi: चमचमाती गर्मी से दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी ठंडक, 10 दिन पहले दस्तक देगा मानसून

दिल्ली में इस साल मानसून तय समय से पहले आ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून सामान्य से 7 से 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है

Monsoon update: दिल्ली में इस साल मानसून तय समय से पहले आ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून सामान्य से 7 से 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके मध्य जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

करीब 10 दिनों के ब्रेक के बाद मानसून ने एक बार फिर दक्षिण भारत में रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से इसके उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

यह दिल्ली कब पहुंचेगा?

मानसून का दूसरा चरण पूर्वी भारत में फैलने वाला है। अगले एक हफ्ते में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद मानसून उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 19 से 25 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में दिल्ली पहुंच सकता है।

दिल्ली में भी मानसून की दस्तक हो रही है। अगले कुछ दिनों में उमस बढ़ने और छिटपुट प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से राजधानी को पिछले कुछ हफ्तों से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button