UP Weather: मानसून ने मार ली एंट्री, आज प्रदेश के 40 जिलों में होगी जोरों की बारिश, देखें वेदर अपडेट

Mousam Update: यूपी वालों अब बारिश से भीगने को तैयार हो जाओ। मौसम वैज्ञानिकों ने भयंकर गर्मी से तड़फ रहे लोगों के लिए सुखद अपडेट जारी कर दिया है। आज कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना होने वाला है। बात करें बारिश वाले इलाकों की तो आज सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर के साथ साथ अन्य इलाकों में बारिश की घोषणा हो चुकी है।

UP Weather: यूपी वालों अब बारिश से भीगने को तैयार हो जाओ। मौसम वैज्ञानिकों ने भयंकर गर्मी से तड़फ रहे लोगों के लिए सुखद अपडेट जारी कर दिया है। आज कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना होने वाला है। बात करें बारिश वाले इलाकों की तो आज सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर के साथ साथ अन्य इलाकों में बारिश की घोषणा हो चुकी है।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। ऐसी संभावना है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज आदि में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून को यूपी के इन 22 जिलों में ‘भारी और भारी बारिश’ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

यहाँ बरसेंगे बदरा?

यूपी के कई अन्य जिलों के लिए भी भारी बारिश का ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अयोध्या और पीलीभीत और आसपास के इलाके शामिल हैं।

कल कैसा रहा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के चलते बुधवार को 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कई शहरों में सड़कें तालाब बन गईं। सबसे अधिक वर्षा झांसी में दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे अधिक तापमान उरई और बांदा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान हरदोई में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून एंट्री

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के विकसित होने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 18 जून की रात और 19 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। अगले तीन से चार दिनों में मानसून के पूरे राज्य में छा जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के तेज होने के कारण बारिश लंबे समय तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में समान रूप से महसूस किया जाएगा। इसके बाद इसका दायरा मध्य उत्तर प्रदेश और फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!