Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश से होगी मॉनसून की एंट्री, IMD का नया अलर्ट जारी

Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर के लोगों को अब भीषण गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी क्योंकि मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर एक खुशखबरी शेयर की है । जिसके मुताबिक अगले तीन दिन दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम और हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी । IMD ने दिल्ली से सटे हुए इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । हालांकि ये बारिश 5 जुलाई से शुरु होगी लेकिन उससे पहले दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और मॉनसून की जबरदस्त एंट्री होगी ।

भारी बारिश के साथ होगी मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने उत्तर भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है । जिसमें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं । आईएमडी ने नया अलर्ट जारी कर बता दिया है कि दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की जोरदार एंट्री होने वाली है । मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

Monsoon Alert

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए नए अलर्ट के मुताबिक हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को छोड़कर पूरे हरियाणा के 2 जुलाई से 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अर्लट जारी किया गया है । इस दौरान हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज़ गरज चमक और तेज़ हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी ।

गुरुग्राम में कितनी होगी बारिश ?

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट के साथ साथ ये भी बताया है कि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के किस इलाके में कितनी प्रतिशत बारिश होगी । मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में 20% बारिश के आसार बने हुए हैं । वहीं 5 जुलाई को गुरुग्राम में 50% बारिश का अनुमान है तो वहीं 6 और 7 जुलाई को गुरुग्राम में 75% बारिश का अनुमान है लेकिन 7 जुलाई को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, कैथल, करनाल, जींद और पानीपत में 100% बारिश होगी ।

Monsoon Alert
IMD द्वारा जारी किया गया अलर्ट

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤