Gurugram Weather: गुरुग्राम में मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया मौसम का पीला अलर्ट, लगातार 6 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। झमाझम बारिश ने गर्मी को छूमंतर कर दिया है। गुरूग्राम जिले व आसपास बारिश ली झलकिया दिख रही है। आज गुरूग्राम जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ।

Gurugram Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। झमाझम बारिश ने गर्मी को छूमंतर कर दिया है। गुरूग्राम जिले व आसपास बारिश ली झलकिया दिख रही है। आज गुरूग्राम जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ।
गुरूग्राम में लगातार कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया और 21 से 26 जून तक लगातार बारिश की चेतावनी दी, अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में भारी बारिश होगी। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली।
अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस है। मानेसर क्षेत्र में हल्की बारिश और हवा के साथ मौसम सुहावना रहा।राज्य में मानसून के महीने के अंत तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहावना है। 21 से 26 जून तक बारिश का पीला अलर्ट जारी किया गया है।