Chandigarh में इस दिन होगी झमाझम बारिश , मौसम  विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Chandigarh :   इन दिनों भीषण गर्मी और गर्म हवाओ (लू) से लोगों को राहत की सांस मिली है । बीते रात गुरुवार को बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है ।Chandigarh  

पहली मई से मौसम बदलने के पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। दोपहर बाद बादल घने होते चले गए और शाम 7 बजे के बाद आसमानी बिजली चमकने के साथ आंधी की रफ्तार बढ़ गई।Chandigarh 

मौसम के मौजूदा मिजाज के बाद मौसम विभाग की ओर से दिए गए बुलेटिन और सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक 7 मई तक चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलेगी। 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कुछ दिनों तक उत्तर भारत के ऊपर आकर रुकेगा। चंडीगढ़ शहर में 3 से 5 मई तक बारिश के स्पैल आएंगे और फिर 7 मई तक बादल छाए रहने से तापमान 37 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।  Chandigarh 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button