Meerut Namo Bharat Inauguration : मेरठ से दिल्ली 80 Km का सफर 55 मिनट में होगा पूरा, देश की पहली RRTS का PM ने किया उद्घाटन

Meerut Namo Bharat Inauguration : दिल्ली और मेरठ के बीच सफर को और सुहाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । अब दिल्ली मेरठ के बीच सफर की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी । पीएम मोदी ने ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम’ (RRTS Regional Rapid Transit System) के बाकी खंडों का भी उद्घाटन किया । इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और मेरठ (दक्षिण) और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड भी शामिल है। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ गलियारे का श्रीगणेश हो गया।

RRTS का पहला स्टेशन सराय काले खां चार नमो भारत स्टेशन (Namo Bharat Station) में से एक है । रणनीतिक रूप से अहम यह स्टेशन ‘मल्टी-मॉडल हब’ है जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की पिंक लाइन (Pink Line), वीर हकीकत राय आईएसबीटी (ISBT) और रिंग रोड (Ring Road) को जोड़ता है।

180 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

अधिकारिक बयान में कहा गया है कि 180 किलोमीटर प्रति घंटे (180 KMPH) की रफ्तार वाली यह देश की पहली रीजनल रैपिड रेल है। इसकी मदद से गाजियाबाद, साहिबाबाद और मेरठ जैसे शहरों से बहुत कम समय में दिल्ली तक की आवाजाही होगी । उम्मीद है कि ट्रेन 82.15 किलोमीटर का सफर एक घंटे से कम समय में पूरा कर लेगी ।

मेट्रो की क्या होगी Timing ?

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। यह ट्रेन हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी। इस कॉरिडोर पर स्टेशनों के बीच की दूरी लगभग 5 से 10 किलोमीटर है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के लिए बनाई गई है। हालांकि इसको अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाए जाने का प्लान है।

रुट पर ये होंगे स्टेशन !

82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत गलियारे का पहला स्टेशन सराय काले खां है । सराय काले खां और मोदीपुरम डिपो के बीच अपने सफर के दौरान नमो भारत ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर शामिल हैं।

नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये तक है। दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक के सफर का स्टैंडर्ड कोच के लिए किराया 210 रुपये हैं। प्रीमियम कोच चुनने वाले लोगों को स्टैंडर्ड किराए से लगभग 20 फीसदी अधिक का टिकट लगेगा।

गुरुग्राम से होकर गुजरेगा यही रूट

आने वाले समय में RRTS का यही रुट गुरुग्राम से होकर गुजरेगा । इस रुट पर नमो भारत ट्रेन गुरुग्राम से होती हुई अलवर तक जाएगी । हाल ही में गुड़गांव लोकसभा से सांसद राव इंद्रजीत ने इस रुट को बावल तक ले जाने के लिए मंजूरी दिलवाई है । जिसके बाद मेरठ से अलवर तक सफर नॉन स्टॉप हो जाएगा ।

देखें देश की पहली नमो भारत का किराया चार्ट

Meerut Namo Bharat Inauguration

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button