MCG का सख्त एक्शन: 17 हजार पानी बिल डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटने की तैयारी, जेई को सौंपी लिस्ट

निगम के इस सख्त रुख का मुख्य कारण राजस्व वसूली में आ रहा भारी घाटा है। नगर निगम हर महीने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) को पानी के बिलों के रूप में करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान करता है

MCG : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने पानी और सीवर शुल्क के बकायेदारों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कठोर कार्रवाई का बिगुल फूंक दिया है। निगम के 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर कुल 180 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसकी वसूली के लिए निगम ने इसी सप्ताह से बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button