Mausam Update: इन राज्यों में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानें क्या है मौसम अपडेट

Mausam Update: भारत के मौसम विभाग ने एक साथ अगले 5 दिनों के लिए मौसम की बड़ी चेतावनी दी है। इसके लिए IMD ने प्रेस रिलीज भी जारी की है। देश के कई राज्यों में अब मौसम बदलने वाला है। देखिए देश के किस हिस्से में कैसा रहेगा मौसम।
1 और 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और रायलसीमा में गरज के साथ बारिश और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज हवाओं के साथ बारिश (Weather update latest news) हो सकती है।

30 मार्च को पश्चिम बंगाल के भीतरी गंगा वाले इलाकों में और 30 व 31 मार्च को ओडिशा में लू चलने की संभावना है। 30 व 31 मार्च को ओडिशा के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म व उमस भरा रह सकता है। 30 से 31 मार्च के दौरान असम व त्रिपुरा में तथा 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान गुजरात में भी लू चल सकती है।









