Haryana News

Haryana New Flyover: करनाल वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी राहत, 122 करोड़ रुपये के खर्च से बनेगा नया फ्लाईओवर

Advertisement
Advertisement

Haryana New Flyover: हरियाणा के करनाल में 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे शहर में ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। यह Flyover शहर के बीचों-बीच बनेगा और 122 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण से न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

दो चरणों में होगा काम New Flyover

Advertisement

इस फ्लाईओवर का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में 3 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। यह राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल, और हरियाणा नर्सिंग होम तक बनाया जाएगा।

दूसरे चरण में इसकी लंबाई 1 किलोमीटर होगी। जो वाल्मीकि चौक से ओल्ड जीटी रोड (पुराना बस स्टैंड), कर्ण पार्क, और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक तक बनाया जाएगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी-प्वाइंट बनाया जाएगा।

फ्लाईओवर New Flyover के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) के एसई धर्मवीर ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!