Mausam Update : फिर आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, Delhi NCR Haryana में होगी बारिश, गुलाबी ठंड दिलाएगी राहत

Mausam Update : दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रहे तापमान पर अब लगाम लगने की बारी आ गई है । मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर दी गई है । आज और कल यानि कि 6 और 7 अक्टूबर को एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने की सूचना जारी की गई है ।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट होने की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा और आसमान में काले बादल छाएंगे । मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में सुबह से समय गुलाबी और मीठी ठंड का एहसास होना शुरु हो सकता है ।

क्योंकि आज से हरियाणा के कई इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आसमान में बादल छाएंगे, तेज़ हवाएं चलेंगी, कुछ इलाकों में बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है तो वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है । हालांकि बारिश ज्यादा नहीं होगी लेकिन जितनी भी होगी वो मौसम में परिवर्तन के लिए काफी होगी ।

आज से होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान है कि आज से हरियाणा के कई पूर्वी और उत्तरी जिलों में मौसम करवट लेगा और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है । कल से दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़ और चरखी दादरी में तेज़ हवाओं के साथ मौसम करवट लेगा ।

बादलों की आवाजाही बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर से दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अचानक से मौसम बदलेगा जिसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मौसम में ठंडक आएगी । पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, हिसार समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की वर्षा की गतिविधियां तेज़ हो सकती है ।

बढ़े हुए तापमान पर लगेगा ब्रेक

मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बढ़े हुए तापमान की गति पर ब्रेक लगेगा और ठंड दस्तक देगी । मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय में गुलाबी और मीठी मीठी ठंड का एहसास होने लगेगा । मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 अक्टूबर तक इसी तरह मौसम परिवर्तनशील रह सकता है जिसके बाद ठंड धीरे धीरे दस्तक दे देगी ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤