Namo Cricket लीग: हिसार को धूल चटाकर गुरुग्राम बना चैंपियन, मनोहर लाल खट्टर और रेसलर द ग्रेट खली ने की शिरकत

समापन समारोह में देर रात आयोजित भव्य ड्रोन शो ने मोहा सबका मन, आसमान में जगमगाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र

Namo Cricket/पंचकूला
पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ Namo Cricket League का रविवार देर रात रंगारंग और भव्य समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने अपने शानदार और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए हिसार को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Namo Cricket League : रोमांचक मुकाबले में गुरुग्राम का दबदबा
Namo Cricket लीग के दौरान कई कड़े मुकाबलों को पार कर फाइनल में पहुंची गुरुग्राम और हिसार की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, ग्रैंड फिनाले में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और हिसार को मात देकर Namo Cricket लीग के पहले संस्करण/सीज़न का खिताब अपने नाम किया।

Namo Cricket League : आसमान में दिखा पीएम मोदी का अद्भुत ‘ड्रोन शो’
क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ समापन समारोह का मुख्य आकर्षण स्टेडियम के ऊपर आयोजित किया गया भव्य ‘ड्रोन शो’ रहा। सैकड़ों जगमगाते ड्रोन्स ने आसमान में एक साथ उड़ान भरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल और आकर्षक चित्र बनाया। इस अद्भुत नजारे को देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक और खेल प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


Namo Cricket League : मनोहर लाल और रेसलर खली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा अंतरराष्ट्रीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ (दलीप सिंह राणा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता गुरुग्राम की टीम को चमचमाती ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤