Mausam Update : दिल्ली हरियाणा पंजाब में बिगड़ने वाला है मौसम ! अगले दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

Mausam Update : दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के साथ साथ मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज़ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है । अगले दो दिन उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है । कई इलाकों में तेज़ आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हो सकती है ।
दिल्ली एनीसआर में नवरात्रि और रामलीला के आयोजन के बीच आंधी तूफान को लेकर येलो अलर्टा जारी किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्व मॉनसून 14 अक्टूबर यानि कि आज से एक्टिव हो गया है और 19 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है ।
दिल्ली हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन बारिश हो सकती है । दिल्ली हरियाणा समेत चंडीगढ़ में 15 अक्टूबर तक आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है । इसके अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है । 16 अक्टूबर तक दिल्ली हरियाणा पंजाब में इसी तरह का मौसम रहने की चेतावनी जारी की गई है ।
दैनिक मौसम परिचर्चा (13-10-2026)
(i) अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और पीछे हटने और साथ ही दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की बारिश शुरू होने के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं।
(ii) उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आने के साथ, 14 से 19 अक्टूबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर चलने और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
https://t.co/5FylDEMLtX— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 13, 2026
