Mausam Update : नए साल पर गुरुग्राम में मौसम ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

Mausam Update : गुरुग्राम में साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड और हल्की बारिश के साथ हुई है । 1 जनवरी 2026, गुरुवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 15 वर्षों में 1 जनवरी का सबसे कम तापमान है । मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा । हालात ऐसे रहे कि साइबर सिटी ने ठंड के मामले में पहाड़ी पर्यटन स्थलों शिमला और कुल्लू को भी पीछे छोड़ दिया ।

पहाड़ों से भी ज्यादा ठिठुरन

गुरुवार को तापमान की तुलना करें तो गुरुग्राम 12.8°C, के मुकाबले कुल्लू 14.8°C, शिमला सिटी 15.4°C, मसूरी 18.0°C और देहरादून 20.0°C के साथ ज्यादा गर्म रहे । बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं और सुबह की बूंदाबांदी ने पूरे दिन सर्दी का असर बनाए रखा ।

15 साल का रिकॉर्ड टूटा

आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी को इससे पहले तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया।

  • 2016 : 25.1°C

  • 2012 : 23.3°C

  • औसत अधिकतम: 19.3°C

  • औसत न्यूनतम: 6.9°C
    इस बार शीतलहर ने पूरे तापमान समीकरण को बिगाड़ दिया ।

सुबह 5 मिनट की तेज बारिश

नए साल की सुबह करीब 4:30 बजे अचानक 5 मिनट की तेज बारिश हुई, इसके बाद 10 मिनट हल्की बूंदाबांदी चली। नमी बढ़ने के साथ दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

दो दिन का येलो अलर्ट, घना कोहरा संभव

मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक घना कोहरा और कम विजिबिलिटी की आशंका है, जिससे सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है । शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है ।

स्वास्थ्य पर असर, बुजुर्गों को सावधानी

तापमान में अचानक गिरावट और 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कमी  ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ाई है । हृदय रोग और सांस की बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश भी नहीं धो पाई प्रदूषण

हल्की बूंदाबांदी और हवा के बावजूद प्रदूषण में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

  • ग्वाल पहाड़ी: AQI 423 (गंभीर)

  • गुरुग्राम औसत: AQI 312 (बहुत खराब)

  • टेरीग्राम: AQI 287

  • मानेसर: AQI 193 (मध्यम)

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश इतनी नहीं थी कि PM2.5 और PM10 कण जमीन पर बैठ सकें। बढ़ी हुई नमी के कारण प्रदूषक निचली परत में फंसे रहे, जिससे स्मॉग जैसी स्थिति बनी हुई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button