Mausam Alert : गर्मी पर लगा ब्रेक ! Delhi NCR समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में होगी बर्फबारी

Mausam Alert : मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है । आने वाले तीन दिनों तक लगातार उत्तर भारत में जमकर बारिश होगी जिसके बाद से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी । हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है ।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी । ऐसे में पर्वतीय इलाकों में सफर करने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है । पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ साथ ऊंचे इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है ।

मैदानी इलाकों में होगी बारिश ही बारिश

मौसम का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होगी । राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज़ धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे । हरियाणा के भी लगभग सभी जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।

हरियाणा में होगी जबरदस्त बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 मार्च को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है । मौसम विभाग के अनुसार करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि हरियाणा के बाकी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button